सफर खजुराहों का....🚆
प्रणाम मित्रों ...🙏 एक लंबे अरसे के बाद आपसे मुखातिब होने का अवसर मिल रहा है। असल में ज़िंदगी उलझी पड़ी थी कि कोई ढंग का मुकाम मिले, जिससे रोज़ी-रोटी का जुगाड़ हो सके। अब कही जाके वरिष्ठ अध्यापक का दर्जा हासिल हो सका। आज के समय में बेरोजगारों की भीड़ से अलग निकलना काफी मशक्कत भरा काम है। असम्भव नहीं है, पर सम्भव कोई कोई ही कर पाता है। खैर तो जैसा कि शीर्षक से आपकों लग रहा होगा कि खजुराहो, जो कि एक बहुत ही इतिहास प्रसिद्ध स्थल है, मैं आपको वहाँ का यात्रा-वृत्तांत सुनाने वाला हुँ, तो जनाब आप बिल्कुल गलत अनुमान लगा रहे हैं। असल मे मैं आपको सुना रहा हूँ दास्ता उस सफर की जो हमने खजुराहों जो कि एक लोहपदगामिनी का नाम है जो उदयपुर से खजुराहों के बीच चलती है, से तय किया । वैसे मैने इसमें कई बार सफर किया लेकिन खजुराहों जाने के लिए नहीं बल्कि जयपुर की यात्रा करने के लिए। हाँ तो जैसा कि मैने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं था, पर ये सफ़र यादगार है इसलिए आपके बीच प्रस्तुत कर रहा हूँ। वो भी इसलिए क्योंकि समय की मां...