Posts

Showing posts from 2017

सफ़र : तब से अब तक

Image
प्रणाम मित्रों,                   कहानी की भूमिका में जो कुछ लिखना था में लिख चूका हूँ. अब में चाहता हूँ कि अपने बारे में लिखू. सुधी पाठकों से एक बार फिर निवेदन है कि इसे सिर्फ एक बेतरतीब कहानी समझकर ही पढ़े. मैंने कहानी को खंडो में बाँट दिया है, ताकि पढ़ने में आसानी रहे.  टारो टारो मटोड़ो             ये शब्द उस बच्चे के हैं जिसकी उम्र अभी महज़ 3 वर्ष है. जो तुतलाते हुए बोलता है, इसलिए घर पर आने वाला हर व्यक्ति उससे एक ही सवाल करता है कि टारो टारो टई है और वो कहता है कि मटोड़ो. यह बात 1993 की है, जब मै 3 वर्ष का था. प्रमाण पत्रों के हिसाब से मैरा जन्म 1990 में हुआ. परिवार वाले कहते है कि बचपन में कुछ ज्यादा ही होशियार था (बाद में नहीं रहा) इसलिए विद्यालय में दाखिला जल्दी दिलवा दिया और वहाँ पर जो हेडमास्टर साहब ने जन्म दिनांक लिखी वही हमेशा के लिए रूढ़ हों गई. माँ पांचवी पास है और पिताजी उस समय शायद दसवीं पास रहे होंगे. परिवार में दादा-दादी से छह संताने है जिनमे सबसे बड़ी मेरी भुवा के बाद मैरे प...

स्पष्टीकरण...😎

प्रणाम मित्रों,                  इस ब्लॉग के माध्यम से मै आपको अपने जीवन से जुड़े कुछ खट्टे कुछ मीठे, कुछ रंगीन कुछ रूमानी किस्सों, और कुछ हेरतंगेज कारनामों से रूबरू करवाना चाहता हूँ. ऐसे किस्से जो हर व्यक्ति के जीवन में घटित नहीं होते. हर व्यक्ति का अपना नसीब होता है. मेरे नसीब ने मुझे जरूरत से ज्यादा ही दिया. जीवन में जिस मोड़ पर जिसकी जरूरत थी वो मिलता रहा. मेरी उम्र के 25 बसंत बीत चुके है, उम्र के इस पड़ाव पर पहुँचने तक जो यादें जुड़ी है उन्हें ही शब्दबद्ध कर रहा हूँ. आशा है इसे पढकर आप मेरे बारे में कोई राय कायम कर पायेंगे जो कि आप करेंगे ही.                 एक बात और जो मै पहले ही स्पष्ट कर देना चाहता हूँ वो यह कि यह आत्मकथा बिलकुल भी नहीं है. क्योंकि आत्मकथा महान व्यक्तियों के द्वारा लिखी जाती है, जिन्होंने अपने जीवन में कोई महान कार्य किये हों एवं जिनकी कहानी से समाज कोई प्रेरणा ले सकें. मै ना तो कोई महान व्यक्ति हूँ और ना ही मैंने अपने जीवन में कोई महान कार्य किये हैं और ना ही मेरी इस कहानी मे...

एक शुरुआत.......

प्रणाम मित्रों,                   लिखना इतना आसान नहीं हैं ,                   जितना आप समझते हैं,                   क्योंकि लिखी हुई चीज़े याद रहती है                    जबकि हर कोई भूल जाना चाहता है अतीत को                    अतीत में यादें बसती है,                    यादें अक्सर याद रहती हैं,                   मुझे भी याद है अतीत की एक याद                    जिस याद में वो बसती है                    वो...................एक याद                               ...